किसानों की कमाई दुगुनी करवाएगी सफेद बैंगन की खेती, जानिए पूरी जानकारी

किसानों की कमाई दुगुनी करवाएगी सफेद बैंगन की खेती, जानिए पूरी जानकारी

सफेद बैंगन की खेती: आम बैंगन की जगह सफेद बैंगन की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है किसान। सफेद बैंगन की वैरायटी पहले भारत में नहीं आई थी। लेकिन अब सफेद बैंगन की यह वैरायटी विकसित की और अब किसानों को सफेद बैंगन की खेती करना शुरु कर दिया है। यह बैंगन खाने में बेहद टेस्टी होते है। और मार्केट में इनकी कीमत भी अच्छी खासी होती है। किसान इसकी खेती से अच्छे खासे पैसे कमा सकता है।

सफेद बैंगन की उन्नत किस्में

बैंगन चाहे बैंगनी हो या सफेद किसानों के लिए यह एक फायदेमंद फसल होती है। सफेद बैंगन की खेती सामान्यतः शीत ऋतु में करना ज्यादा बेहतर होता है। भारी मुनाफा कमाने के लिए इसे पॉलीहाउस में भी उगाया जा सकता है। इस बैंगन की उन्नत किस्मों की नट की जाये तो आईसीएआर-आईएआरआई के वैज्ञानिकों ने 2 नई किस्में विकसित की हैं – पूसा ग्रीन बैंगन-1 और पूसा सफेद बैंगन-1। यह किस्में खास होती है। इन क़िस्मों से बैंगन की अच्छी पैदावार निकलती है।

यह भी पढ़े:- लम्बे समय तक मोटा मुनाफा कमाने के लिए किसान करे कटहल की खेती, जानिए पूरी प्रोसेस

सफेद बैंगन की खेती की प्रोसेस

इसकी खेती करने के लिए सबसे पहले बीजों को पहले ग्रीनहाउस में संरक्षित हॉटबेड में दबा दिया जाता है। बोआई से पूर्व बीजों का उपचार कर लिया जाता है। जिससे फसल में गंभीर रोग न लगे। और इसके साथ ही इसके बीजों के अंकुरण तक खाद और पानी से बीजों को पोषित किया जाता है। पौधा तैयार हो जाता है तब सफेद बैंगन की रोपाई की जाती है। सफेद बैंगन की खेती में अधिक पानी की जरुरत नहीं होती है। इसलिए किसान चाहे तो इस खेती में ड्रिप सिंचाई पद्धति से भी पानी की जरुरत को पूरा कर सकता है।

यह भी पढ़े:- किसानों को मालामाल बनाएगी इन फूलों की खेती, जानिए प्रोसेस और खासियत

सफेद बैंगन की फसल की खेती

खास देखभाल के बाद बैंगन की फसल 70-90 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाती है। बैंगन की फसल की उत्पादकता आम बैंगन की तुलना में ज्यादा होती है। सफेद बैंगन में काले बैंगन या गहरे बैंगनी रंग के बैंगन की तुलना में पोषक तत्वों की मात्रा भी अधिक पायी जाती है। सफेद बैंगन की खेती बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अधिक मात्रा में की जाती है। तथा इसकी सबसे ज्यादा खेती सफेद जम्मू में की जाती है।