Happiness Index: फिनलैंड लगातार सातवीं बार बना दुनिया के सबसे खुशहाल देश, पाकिस्तान के रैंक भारत से बेहतर, देखें लिस्ट

Happiness Index: फिनलैंड लगातार सातवीं बार बना दुनिया के सबसे खुशहाल देश, पाकिस्तान के रैंक भारत से बेहतर, देखें लिस्ट

Happiness Index: संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट में लगातार सातवें साल फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस साल भी नॉर्डिक देश (उत्तरी यूरोप और अटलांटिक के देश) उच्चतम स्कोर के साथ सबसे खुश देशों में शामिल हैं। आइये जानते हैं भारत की इस रिपोर्ट में क्या रैंकिंग है।

फिनलैंड सबसे खुशहाल देश

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में शीर्ष पर रहते हुए फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है, यह लगातार सातवां वर्ष है जब देश ने सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है। नॉर्डिक देशों ने 10 सबसे खुशहाल देशों में अपना स्थान बरकरार रखा है। इस साल की ये रिपोर्ट आयु समूह के आधार पर अलग-अलग रैंकिंग शामिल करने वाली पहली रिपोर्ट है।

यह भी पढ़े:- RBI का बड़ा ऐलान, रविवार 31 मार्च को भी खुले रहेंगे बैंक, जारी किया नोटिफिकेशन

भारत की रैंक

विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भारत 143 देशों में से 126वें स्थान पर है, जिसमें कहा गया था कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में वृद्धावस्था उच्च जीवन संतुष्टि से जुड़ी है। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के अवसर पर घोषित निष्कर्षों के अनुसार, लीबिया, इराक, फिलिस्तीन और नाइजर जैसे देशों के बाद भारत सूची में 126वें स्थान पर है। बता दें की इस सूची में पाकिस्तान 108वें स्थान पर है। अफगानिस्तान दुनिया के ‘सबसे नाखुश’ देश के रूप में रैंकिंग में सबसे नीचे बना हुआ है।

यह भी पढ़े:- iPhone की सिट्टी-पिट्टी गुल करने आया OnePlus 12R, फीचर्स, कैमरा और लुक सबमें पंछार

दुनिया के दस सबसे खुशहाल देश

1) फिनलैंड 2) डेनमार्क 3) आइसलैंड 4) स्वीडन 5) इजराइल 6) नीदरलैंड 7) नॉर्वे 8) लग्जेंबर्ग 9) स्विट्जरलैंड 10) ऑस्ट्रेलिया

1 thought on “Happiness Index: फिनलैंड लगातार सातवीं बार बना दुनिया के सबसे खुशहाल देश, पाकिस्तान के रैंक भारत से बेहतर, देखें लिस्ट

Comments are closed.